आपसी सौहार्द के साथ मनाएं ईद, चैती छठ व रामनवमी – शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्दे
✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : ईद, चैती छठ एवं रामनवमी के अवसर पर जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर गुरुवार को महाराजगंज, बड़हरिया एवं हुसैनगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने, अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने तथा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईद के दौरान नमाज की समय-सारणी पर चर्चा की गई। एसडीओ ने बताया कि 21 स्थानों पर दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो नमाज व त्योहारों के दौरान निगरानी रखेंगे। उन्होंने चैती छठ के मद्देनजर घाटों के निरीक्षण का भी निर्देश दिया। रामनवमी को लेकर जुलूस की व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, ईओ हरिश्चंद्र, महाराजगंज बीडीओ बिंदु कुमार, गोरेयाकोठी बीडीओ डॉ. अभय कुमार, दारौंदा बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सर्किल इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार, सीओ पूनम दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, शक्ति शरण समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बड़हरिया थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने की। उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की और धार्मिक स्थलों पर उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। साथ ही, पूजा के दौरान अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बीडीओ संदीप कुमार ने आम जनता से सहयोग की अपील की और संवेदनशील स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुखिया वीरेंद्र, झगरु यादव, अरविंद, रिंकू तिवारी, राजू कुमार यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

