Explore

Search

April 11, 2026 1:18 pm

सिवान: आपरेशन अमानत के तहत महिला यात्री का बैग बरामद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक महिला यात्री का बैग बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से यात्री को लौटा दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन संख्या 15028 में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स ट्रेन पर चढ़ने के दौरान सिवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर छूट गया।

आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को बरामद किया। इसके बाद यात्री के मोबाइल नंबर पर वीडियो कॉल के जरिए पर्स की पहचान कराई गई। महिला को अपने बैग को प्राप्त करने के लिए उचित पहचान पत्र के साथ आरपीएफ पोस्ट पर आने का निर्देश दिया गया।

महिला यात्री प्रतिमा देवी के अनुरोध पर, उनके पुत्र को बैग सुपुर्द किया गया। बैग में एक मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, कॉस्मेटिक सामान, दवाएं, और नकद तीन हजार रुपये मौजूद थे। यह पूरी प्रक्रिया महिला यात्री की सहमति और पहचान सुनिश्चित करके संपन्न की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर