Explore

Search

July 3, 2026 10:29 am

सिवान : आत्म सुरक्षा को छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षार्थ मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षार्थ की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में उत्साह का माहौल था।

जानकारी के अनुसार, बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय बहादुरपुर, और बालिका उच्च विद्यालय भदांय में छात्राओं को आत्मरक्षार्थ मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण उपायों को बताया गया, जिससे बालिकाएं किसी भी विपरीत स्थिति से आत्मरक्षा कर सकें।

प्रशिक्षक श्रीकांत राम ने बताया कि यह प्रशिक्षण 24 दिन तक चलेगा और इसमें सभी विद्यालयों की लगभग सौ छात्राएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल, शिक्षक अश्वनी कुमार, संदीप कुमार सुमन, बैरिस्टर प्रसाद समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर