Explore

Search

June 20, 2026 3:22 pm

सिवान : आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, बाबा साहब की प्रतिमा स्थल की हुई सफाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई
  • झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
  • बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सिवान: भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज मोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की साफ-सफाई कर आसपास फैली गंदगी को हटाया और स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर झाड़ू लगाकर, कचरा उठाकर और प्रतिमा स्थल को सजाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही आमजन को भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती मनाने का सही अर्थ तभी है जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने भी बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और उनकी जयंती को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने की बात कही।
इस अवसर पर जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, राजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री पंकज किशोर सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर