Explore

Search

June 24, 2026 11:58 am

सिवान :पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, अशरफ को गोली मारने के प्लान में था शामिल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

लक्ष्मीपुर में देर रात पुलिस और कुख्यात सुनील सिंह के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, कई आपराधिक मामलों में है वांछित

सिवान : नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में शनिवार की मध्य रात्रि पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अपराधी सुनील कुमार सिंह पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि सुनील कुमार सिंह सिवान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का निवासी है और उस पर पहले से करीब 10 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में एमएम कॉलोनी निवासी अशरफ को गोली मारने की साजिश में शामिल था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़ में बदला मामला
शनिवार देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे हथियार की बरामदगी के लिए लक्ष्मीपुर ले गई थी, जहां उसने मौके पर ही हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

हथियार बरामद, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने घटना स्थल से उसका हथियार भी बरामद कर लिया है। घायल हालत में उसे सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर