अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन 15 मार्च तक
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
दरभंगा व किशनगंज स्थित विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रक्रिया शुरू
अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, दरभंगा एवं किशनगंज में सत्र 2026-27 के लिए वर्ग नौवीं एवं वर्ग 11वीं (कला एवं विज्ञान संकाय) में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक उपेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा नौवीं में नामांकन के लिए अधिकतम आयु सीमा 16 वर्ष तथा कक्षा 11वीं के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। नामांकन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की अधिकतम पारिवारिक वार्षिक आय छह लाख रुपये निर्धारित की गई है। निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट minoritywelfare.bihar.nic.in पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के बाद उसका प्रिंट निकालकर संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा।
विभाग ने पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर