Explore

Search

July 4, 2026 4:44 pm

सिवान : अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोग घायल

✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले में शनिवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पहली घटना:
पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास हुई, जहां तीन अनियंत्रित बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में स्कूटी सवार एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार निवासी इंदु देवी और सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है।

घायल इंदु देवी ने बताया कि वह और सत्येंद्र कुमार स्कूटी से रघुनाथपुर से शहर आ रहे थे। लक्ष्मीपुर के पास तीन बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी घटना:
दूसरी घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव के पास बाइपास पर हुई। यहां एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी छोटन कुमार, इंद्रजीत कुमार और कुमार प्रभाकर के रूप में हुई है।

घायलों के स्वजनों ने बताया कि तीनों लोग बाइक से पचरुखी जा रहे थे। रास्ते में बाइपास हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर