Explore

Search

February 28, 2026 12:39 pm

सिवान : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल

सिवान : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
एसएच-27 पर ट्रक की चपेट में दो जख्मी, टड़वां में दो बाइक की टक्कर से चार घायल
सिवान। जिले में शुक्रवार की सुबह अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया।
पहली घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के समीप एसएच-27 पर हुई, जहां एक ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बसतंपुर निवासी मुकुल कुमार राय और विजय कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
वहीं दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां गांव में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान टड़वां निवासी मनोज यादव, ललन कुमार तथा थावे निवासी अमित सिंह और संतोष कुमार के रूप में हुई है।
दोनों घटनाओं के बाद संबंधित थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर