✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
दरौली में अवैध भट्ठियां ध्वस्त, मैरवा में जब्त विदेशी शराब नष्ट
• दरौली थाना क्षेत्र में 2600 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट।
• चार अवैध शराब भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त।
• आठ बोरा गुड़ भी किया गया विनष्ट।
• मैरवा थाना के छह कांडों में जब्त 9762.98 लीटर विदेशी शराब नष्ट।
सिवान : जिला पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी मात्रा में अर्द्धनिर्मित और विदेशी शराब को विनष्ट किया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दरौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान लगभग 2600 लीटर पाश (अर्द्धनिर्मित शराब) को नष्ट किया गया। साथ ही चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा आठ बोरा गुड़ को भी विनष्ट कर दिया गया।
वहीं मैरवा थाना के छह मामलों में जब्त 9762.98 लीटर विदेशी शराब का भी विधिवत विनष्टीकरण किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

