Explore

Search

July 3, 2026 10:50 pm

सिवान : अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने किया नष्ट

✍🏽परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सराय थाना पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान के तहत उखई चंवर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत उखई चंवर में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब तीन हजार लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब और दो भट्ठियों को नष्ट किया गया।

पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सघन जांच कर रही है।

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और अवैध शराब निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर