अयूब खान प्रकरण में भाजपा नेता सहित दो व्यक्ति हिरासत में
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, देर शाम तक चली पूछताछ
सिवान : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड और दखिन टोला में नौ अक्टूबर की रात एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भाजपा नेता सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। दोनों पर पुलिस को फरार आरोपी अयूब खान को आश्रय देने का संदेह है।
सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अयूब खान और उसके सहयोगी स्टेशन रोड स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने एक भाजपा नेता का नाम बताया, जिसके बाद उनके आवास पर भी छापेमारी की गई और उन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति से देर शाम तक पूछताछ जारी रही।

