Explore

Search

June 20, 2026 3:26 am

सिवान : अमेरिका में सम्मानित हुए सिवान के रघुनाथपुर के लाल डॉ. बीएन चतुर्वेदी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, बिहार का बढ़ाया मान


सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के  निखती कलां गांव के रहने वाले युवा हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं स्पोर्ट्स इंजरी सर्जन डॉ. बीएन चतुर्वेदी को अमेरिका में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आर्थोपेडिक सर्जरी और स्पोर्ट्स इंजरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और चिकित्सा सेवा के लिए मिला है। डॉ. चतुर्वेदी के सम्मानित होने की खबर सामने आते ही सिवान और बिहार के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।


डॉ. बीएन चतुर्वेदी अमेरिका के सिएटल में आयोजित प्रतिष्ठित एडवांस आर्थोपेडिक वर्कशॉप में शामिल हुए थे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के आर्थोपेडिक एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग की ओर से किया गया था, जिसमें दुनिया के कई देशों से विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने आर्थोपेडिक सर्जरी और स्पोर्ट्स इंजरी से जुड़े अपने अनुभवों और शोध कार्यों को साझा किया।


उनके योगदान और शोध कार्यों से प्रभावित होकर यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि अमेरिका की धरती पर मिला यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि बिहार और पूरे भारतीय चिकित्सा जगत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें मरीजों की सेवा और रिसर्च के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।


डॉ. बीएन चतुर्वेदी वर्तमान में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) पटना में कंसल्टेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन के रूप में कार्यरत हैं। वे पीएमसीएच पटना से एमबीबीएस ऑनर्स गोल्ड मेडलिस्ट और एमएस (ऑर्थो) हैं। इसके अलावा उन्होंने नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर से आर्थोस्कोपी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में फेलोशिप भी की है। वे एम्स पटना में सीनियर रेजीडेंट भी रह चुके हैं।
आर्थोस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट सर्जरी, स्पाइन, फ्रैक्चर और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान मानी जाती है। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर सिवान जिले के लोगों ने गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

कौन हैं डॉ. बीएन चतुर्वेदी

डॉ. बीएन चतुर्वेदी सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत निखती कलां गांव के निवासी हैं। उनके पिता श्री पशुपति नाथ चतुर्वेदी हैं। उन्होंने पीएमसीएच पटना से एमबीबीएस ऑनर्स के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया और बाद में एमएस (ऑर्थो) की पढ़ाई पूरी की। नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से उन्होंने आर्थोस्कोपी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वर्तमान में वे एनएमसीएच पटना में कंसल्टेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन के पद पर कार्यरत हैं। पटना के कंकड़बाग स्थित राजलक्ष्मी हॉस्पिटल में उनका क्लीनिक भी संचालित होता है। उनकी पत्नी डॉ. पूजा मिश्रा शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि उनके दोनों भाई डॉ. अंशु और डॉ. अत्रेय भी चिकित्सक हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर