✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान। शहर के अहमद गनी नगर स्थित जेडए इस्लामिया पीजी कालेज परिसर में रविवार को अब्दुल गनी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में करीब 400 गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली। कंबल मिलने पर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलकी।
ट्रस्ट के डिप्टी सेक्रेटरी तारिक जफर गनी ने बताया कि यह पहल गरीबों और असहायों के लिए की गई है, ताकि उन्हें ठंड में राहत मिल सके। इस अवसर पर डॉ. अली असफर शिवानी, जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी, शाहिद अहमद गनी, समीम बाबा, आफताब खान, मोहम्मद सरफुद्दीन सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

