Explore

Search

July 3, 2026 4:39 am

सिवान : अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मंगलवार को अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों जैसे पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरुखी, तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग रास्तों से भागने का प्रयास करते देखे गए। जांच के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट और डिक्की की बारीकी से जांच की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर