✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार को एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, और बाइक चालक पुलिस से बचने के लिए किसी तरह बच कर भागते हुए देखे गए।
अभियान के तहत शहर के पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरुखी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग विशेष रूप से की गई। इस दौरान दो पहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट, और डिक्की की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

