Explore

Search

April 12, 2026 12:54 am

सिवान: अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान जिले में अपराध नियंत्रण के लिए बुधवार को जिला पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान कई चौक-चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की जांच की, जिससे वाहन चालकों में हड़कप मच गया। बाइक चालक पुलिस से बचने के लिए किसी तरह से बचकर भागते हुए नजर आए। यह विशेष अभियान शहर के पीदेवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरुखी, और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट, और डिक्की की जांच की। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि यह विशेष वाहन जांच अभियान सुबह सात बजे से नौ बजे तक पुलिस महानिदेशक पटना के निदेशानुसार चलाया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर