Explore

Search

March 1, 2026 11:36 am

सिवान : अपने-अपने क्षेत्र में शराब तस्करों पर रखें कड़ी निगरानी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने जिले के एंटी लिकर टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नए वर्ष के मद्देनजर अवैध शराब की बरामदगी और शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक निर्देश देना था।

एसपी ने कहा कि मद्य निषेध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सघन छापेमारी और सतत निगरानी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के हर क्षेत्र में शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त और जांच अभियान को तेज करने के लिए भी विशेष रूप से जोर दिया गया।

उन्होंने सभी थानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए, ताकि जिले में अवैध शराब की तस्करी को रोका जा सके। इस दौरान अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि शराब बिक्री और तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर