Explore

Search

April 15, 2026 4:09 am

सिवान : अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, सिवान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा अग्निशमन सेवा सप्ताह
  • शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
  • स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
  • लोगों को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

सिवान: जिले में अग्निशमन विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह सप्ताह वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है।
पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा कर्मियों को पिन फ्लैग लगाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शैक्षणिक संस्थानों में निबंध, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, चित्रकला और व्याख्यान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत सदर अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी और गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
टीम ने बताया कि ऐसी स्थिति में गीले कंबल का उपयोग कर आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही, स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर