Explore

Search

April 30, 2026 2:00 pm

सिवान : अग्निपीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, बांटी राहत सामग्री

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • बड़हरिया के पहाड़पुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
  • सात परिवारों के घर व सामान जलकर राख
  • विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने पीड़ितों को दी राहत सामग्री
  • घायलों के इलाज व सरकारी सहायता का दिया आश्वासन

सिवान: बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर पश्चिम टोला में शनिवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें सात परिवारों की झोपड़ियां और भुसौल जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना में घरों में रखा भूसा, सरसों समेत अन्य आवश्यक सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल गांव पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने स्तर से राहत सामग्री वितरित करते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक बोरा आटा, एक बोरा चावल, पांच किलो दाल, एक लीटर सरसों तेल, पांच किलो आलू एवं ढाई किलो प्याज उपलब्ध कराया।
आग बुझाने के दौरान झुलसे पहाड़पुर निवासी शिवजी चौधरी को विधायक ने आर्थिक सहायता प्रदान की और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।


इस घटना से प्रभावित परिवारों में शंकर चौधरी, शिवजी चौधरी, वकील यादव, सर्वजीत यादव, अलगू पटेल, उमेश पटेल और धनेश पटेल शामिल हैं। मौके पर मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राजीव रंजन पटेल, गुड्डू पटेल, मृत्युंजय प्रजापति, उप मुखिया सुजीत शाह, भाजपा नेता उपेंद्र साह तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर