Explore

Search

July 4, 2026 4:46 pm

शहर के चमड़ा मंडी की स्थिति बद से बदतर, महीनों से सड़क पर है जलजमाव

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गली-नली पक्कीकरण योजना के माध्यम से नाले का निर्माण कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन शहर के वार्ड 41 स्थित चमड़ा मंडी के बाईपास मुख्य मार्ग पर कई वर्षों से नाले का पानी बहने के कारण जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इस जलजमाव से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं, खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चमड़ा मंडी का इलाका शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में गिना जाता है, लेकिन मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़कों के गड्ढों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़कों के किनारे बसे लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी असमर्थ हो गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों को आशंका है कि यदि वर्तमान स्थिति यही रही तो बारिश के दिनों में हालात और बदतर हो सकते हैं। सड़कों की नारकीय स्थिति से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर