✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
अप्रैल से जून तक साप्ताहिक 13 फेरों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत
- लालकुआं से 2 अप्रैल से हर गुरुवार चलेगी ट्रेन
- कोलकाता से 4 अप्रैल से हर शनिवार वापसी सेवा
- सिवान स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव
- गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निर्णय
सिवान: रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कप्तानगंज, पड़रौना, थावे, सिवान और छपरा होते हुए संचालित होगी।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होकर अगले दिन सिवान सुबह 06:55 बजे पहुंचेगी और आगे चलकर कोलकाता रात 23:55 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 05:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन सिवान रात 22:35 बजे पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन कुल 13 फेरों के लिए संचालित की जाएगी, जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय-सारणी की जानकारी लेकर ही सफर करें और इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं।

