✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर कोठी गांव में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान किशोरी कुंवर के रूप में हुई है।
स्वजनों के अनुसार, किशोरी कुंवर दरवाजे पर बैठी हुई थी, तभी एक ट्रैक्टर चालक गाना बजाते हुए तेज़ी से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। इस दौरान महिला की साड़ी ट्रैक्टर के हल में फंस गई और वह घसीटते हुए कुछ दूर तक चली गई। इसके परिणामस्वरूप महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

