Explore

Search

March 13, 2026 7:55 am

लकड़ी नबीगंज : करंट लगने से विद्युत मिस्त्री घायल, हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर

करंट लगने से विद्युत मिस्त्री घायल, हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तकनीकी खराबी सुधारते समय हुआ हादसा, लकड़ी नबीगंज के पड़ौली गांव की घटना

लकड़ी नबीगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के बलि टोला पड़ौली निवासी मुन्ना यादव शुक्रवार को करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान विशुनदेव राय के पुत्र मुन्ना यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से एक कुशल विद्युत मिस्त्री हैं।

जानकारी के अनुसार मुन्ना यादव गांव में बिजली आपूर्ति में आई तकनीकी खराबी की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना तेज था कि वह मौके पर ही झुलसकर गिर पड़े। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर