✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
लकड़ीनबीगंज : पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को लकड़ीनबीगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह से कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली और सिरिस्ता के सभी रिकॉर्ड की गहन जांच की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी ने क्षेत्र में शराब से जुड़ी गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखने और थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हाल में हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी ली। एसपी ने थाना में स्थित सभी कक्षों और आवश्यक पंजियों की भी गहनता से जांच की।
ठंड बढ़ने के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित गश्त की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। एसपी द्वारा थाना निरीक्षण के बाद बाजार में विभिन्न चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

