Explore

Search

June 20, 2026 3:23 am

लकड़ीनबीगंज : एक घंटे के भीतर अपहृत बालक सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसआईटी और तकनीकी अनुसंधान से मिली कामयाबी

सूर्यपुरा गांव से हुआ था 15 वर्षीय बालक का अपहरण

  • एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन
  • लगातार छापेमारी और तकनीकी ट्रैकिंग से मिली सफलता
  • गोपालगंज से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया

सिवान: लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र से अपहृत 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसआईटी टीम द्वारा गोपालगंज जिला परिषद कार्यालय के पास से की गई, जहां से बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के अनुसार, शुक्रवार को सूचना मिली कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव से एक 15 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्थानीय पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।
अपहृत बालक की शीघ्र बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में भगवानपुर हाट, लकड़ीनवीगंज थाना की पुलिस और जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया। टीम ने लगातार सर्च अभियान और छापेमारी के साथ-साथ तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया।
इसी सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने मात्र एक घंटे के भीतर ही अपहृत बालक को गोपालगंज जिला परिषद कार्यालय के पास से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर