✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी, जुलूसों के साथ पुलिस की लगातार मौजूदगी
- रामनवमी को लेकर जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड में
- चौक-चौराहों व संवेदनशील इलाकों में सख्त तैनाती
- जुलूसों के साथ भ्रमणशील रहकर निगरानी
- आमजन से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
रामनवमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सिवान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की सक्रिय तैनाती की गई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके।
प्रशासन द्वारा सभी जुलूसों के साथ पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रखा गया है, जो पूरे समय निगरानी करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है।
सिवान पुलिस की इस सक्रियता से यह उम्मीद जताई जा रही है कि रामनवमी का पर्व जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा।



