Explore

Search

June 20, 2026 6:01 am

रघुनाथपुर: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया नवनिर्मित छठघाट का उद्घाटन, महायज्ञ के लिए मुखिया ने दिया 1.11 लाख रुपये का चेक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान) : रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत चकरी गांव में गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय एवं मुखिया बबीता देवी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित छठघाट का उद्घाटन किया। फीता काटकर किए गए इस लोकार्पण समारोह में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। मौके पर चकरी में आयोजित होने वाले महायज्ञ के लिए मुखिया बबीता देवी की ओर से एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विधायक कर्णजीत सिंह, देवेशकांत सिंह, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, दी सिवान सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज सिंह, भाजपा नेता मनोज राम, रत्नेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अवध किशोर शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसके बाद मंत्री मंगल पांडेय रघुनाथपुर प्रखंड के जमनपुरा स्थित जटहवा बाबा मंदिर के समीप आयोजित दुगोला चैता कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर लोकगीतों का आनंद लिया।

इसी क्रम में आंदर प्रखंड के पतार बाजार में भी गुरुवार की शाम भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने गाजे-बाजे के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर