Explore

Search

March 21, 2026 6:55 pm

रघुनाथपुर : स्वच्छ छवि और बेदाग चरित्र के साथ मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी पशुपति नाथ चतुर्वेदी

स्वच्छ छवि और बेदाग चरित्र के साथ मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी पशुपति नाथ चतुर्वेदी
✒️ परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ

अबकी बार आपका मित्र — रघुनाथपुर के विकास के लिए पेश किया 11 सूत्री विज़न

सिवान : रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी की घोषणा की है। “स्वच्छ छवि, बेदाग चरित्र, अबकी बार आपका मित्र” के नारे के साथ वे जनता के बीच उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही नामांकन की तिथि की घोषणा करेंगे।

पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने रघुनाथपुर और हुसैनगंज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ग्यारह सूत्री विज़न प्लान जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि यह योजना रघुनाथपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में ठोस कदम होगी।

रघुनाथपुर के विकास के लिए 11 सूत्री विज़न

1. रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण।

2. हुसैनगंज में देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद यूनिवर्सिटी की स्थापना।

3. रघुनाथपुर में सौ बेड वाले मॉडल अस्पताल और आईटीआई का निर्माण।

4. सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का उन्मूलन।

5. गाँव-गाँव तक बेहतर सड़कों का निर्माण।

6. 24 घंटे बिजली और गलियों में सोलर लाइट की व्यवस्था।

7. रोजगार सृजन के लिए छोटे एवं बड़े उद्योगों की स्थापना।

8. महिलाओं को सुरक्षा और स्वरोजगार उपलब्ध कराना।

9. पेयजल व सिंचाई के लिए प्रत्येक गाँव में चंपाकल व समरसेबल की सुविधा।

10. रघुनाथपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना तथा अयोध्या की तर्ज पर सरयू तट का सौंदर्यीकरण।

11. भूमिहीन किसानों को खेती योग्य भूमि उपलब्ध कराना।

 

पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने जनता से अपील की—
“होंगे सारे विकास के काम, एक वोट हमारे नाम।”

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर