✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक और साइकिल सवार तीन लोगों को धक्का मार दिया, जिससे वे सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों में थाना क्षेत्र के कौसड़ निवासी प्रदीप कुमार, विकास कुमार और राजपुर निवासी सुरेश यादव शामिल हैं। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि रविवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने पहले बाइक से जा रहे विकास और प्रदीप को धक्का मारा, फिर उसके बाद साइकिल सवार वृद्ध सुरेश यादव को भी धक्का लगने से वे घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

