Explore

Search

February 4, 2026 9:02 am

रघुनाथपुर विधानसभा से एजाज खान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 16 अक्टूबर करेंगे नामांकन

रघुनाथपुर विधानसभा से एजाज खान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 16 अक्टूबर करेंगे नामांकन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भाजपा से जुड़े रहे एजाज खान अब निर्दलीय रूप में मैदान में, समर्थकों में जोश

रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। समाजसेवी एजाज खान ने आगामी 16 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने की घोषणा की है। एजाज खान लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और उनकी धर्मपत्नी गुलशन खातून पंचायत समिति सदस्य हैं, जो शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

एजाज खान मूल रूप से आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी गांव के निवासी हैं। वे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे हैं और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के पदों पर रहकर संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, अब उन्होंने पार्टी से अलग होकर जनता के बीच निर्दलीय रूप में मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

नामांकन से पूर्व एजाज खान ने कहा कि “बड़े-बड़े नाम लेकर जनता के बीच में आने से कोई बड़ा नहीं होता, बल्कि जनता के दिल में जगह बनाकर ही व्यक्ति बड़ा बनता है।” उन्होंने आगे कहा, “किसी बड़े नाम को टक्कर देने के लिए धन-दौलत की नहीं, बल्कि जनता के जुड़ाव की जरूरत होती है। जनता ही राजा है, जनता ही सिंहासन पर बैठी है, और जनता ही अपने सेवक को चुनती है।

उनके समर्थकों में इस निर्णय को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एजाज खान का निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ना रघुनाथपुर विधानसभा में मुकाबले को दिलचस्प बना देगा। बताया जा रहा है कि 16 अक्टूबर को नामांकन के दौरान हजारों समर्थक उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर