Explore

Search

February 4, 2026 9:02 am

रघुनाथपुर : विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

रघुनाथपुर : विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गोंहरिया गांव में तेज आंधी के बाद टूटा था बिजली का तार, शौच को जाते समय हुआ हादसा

रघुनाथपुर (सिवान): थाना क्षेत्र के गोंहरिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में धारा प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कृष्णा साह की पत्नी शारदा देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात आए तेज आंधी-पानी के कारण एक पेड़ गिर गया, जिससे बिजली का तार टूटकर सड़क किनारे गिर पड़ा। शुक्रवार की सुबह जब शारदा देवी शौच के लिए जा रही थीं, तभी वह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गईं और घटनास्थल पर ही झुलस गईं।

परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण उन्हें ढाढ़स बंधाने में लगे हैं।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी नाराजगी जताई है और तारों की समय पर मरम्मत नहीं होने को लेकर सवाल उठाए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर