Explore

Search

May 2, 2026 5:36 pm

रघुनाथपुर में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़, 2.32 लाख नकद समेत आरोपी गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष छापेमारी
  • 16.040 ग्राम स्मैक और 2.32 लाख रुपये बरामद
  • 16 मोबाइल भी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
  • NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विशेष छापेमारी के दौरान 16.040 ग्राम स्मैक, 2,32,420 रुपये नकद और कुल 16 मोबाइल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल को असांव थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार बाजार निवासी पप्पु कुमार अपने घर से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, महाराजगंज के नेतृत्व में रघुनाथपुर और असांव थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जबकि उसकी निशानदेही पर घर से 16.040 ग्राम स्मैक, 10 स्क्रीनटच मोबाइल, 6 कीपैड मोबाइल और 2,32,420 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिन लोगों के पास पैसे नहीं होते थे, वे मोबाइल देकर स्मैक लेते थे। बरामद नकदी को स्मैक बिक्री से अर्जित राशि बताया गया है।
इस मामले में रघुनाथपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर