Explore

Search

March 21, 2026 8:31 pm

रघुनाथपुर : भूमि अधिग्रहण में मनमानी से लोग ग्रस्त

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर में अंचल कर्मियों पर ब्लैंक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज

रघुनाथपुर (सिवान)। रघुनाथपुर- मांझी-गुठनी मुख्य सड़क के चौड़ीकरण को लेकर सड़क किनारे अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अंचल कार्यालय कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अंचल कर्मियों द्वारा रैयतों से सादा कागज पर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं, जिसमें यह स्पष्ट नहीं होता कि कितनी जमीन ली जाएगी और कितना मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सहमति पत्र पूरी तरह ब्लैंक होता है, जिससे लोगों को अंधेरे में रखकर उनसे दस्तखत कराए जा रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि यह प्रक्रिया पूर्णतः गलत है और इसमें पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने मांग की कि रैयतों को पहले से स्पष्ट जानकारी दी जाए कि कितनी भूमि अधिग्रहण की जा रही है और मुआवजा की राशि कितनी होगी, तभी किसी तरह की सहमति ली जाए।

इस मामले पर अंचलाधिकारी प्रत्यक्ष कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा तय होती है। रैयतों को सूचित किया जा रहा है और प्रक्रिया कई चरणों से गुजरती है, जिसमें सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।

फिलहाल, इस मुद्दे पर रघुनाथपुर क्षेत्र में हलचल बनी हुई है और रैयतों में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर