Explore

Search

April 24, 2026 6:13 pm

रघुनाथपुर : पुलिसकर्मियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में अफरोज अली और सरफराज खान गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ


  • साइबर थाना की जांच में खुलासा, IT एक्ट के तहत केस दर्ज
  • सोशल मीडिया पर पुलिस से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल
  • तकनीकी जांच के बाद 2 आरोपियों की गिरफ्तारी
  • अन्य संदिग्धों के खिलाफ छापेमारी जारी
  • पुलिस ने दी चेतावनी—ऐसी सामग्री शेयर करना अपराध

सिवान: सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में सिवान पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को असामाजिक तत्वों द्वारा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कांड दर्ज कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अफरोज अली (पिता–मुन्ना मियां) और सरफराज खान (पिता–जुल्केफर खान) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के संवेदनशील या आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा, प्रसारित या वायरल करने से बचें। ऐसी गतिविधियां कानूनन अपराध हैं और दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में साइबर थाना के थानाध्यक्ष एवं कर्मियों के साथ रघुनाथपुर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर