✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला गांव में एक बरात के दौरान पटाखा फोड़ते समय सुतली बम फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मनोज राम के रूप में हुई है।
घटना के दौरान सुतली बम उसके हाथ में ही फट गया, जिससे उसका हाथ पूरी तरह जल गया। बरात में मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मनोज शादी-बरात में पटाखा फोड़ने का काम करता है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

