Explore

Search

April 6, 2026 2:28 am

रघुनाथपुर : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मुरारपट्टी गांव के पास हुआ हादसा, घायलों को किया गया रेफर

  • रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर
  • चार लोग गंभीर रूप से घायल, दो की हालत नाजुक
  • प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर
  • परिजनों ने तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया

जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव के समीप रविवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कड़सर गांव निवासी दिनेश ठाकुर, अंजनी सिंह तथा नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला निवासी इमरान खान और आदिल शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमरान खान और आदिल एक ही बाइक पर सवार होकर आदिल के ससुराल पंजवार से अपने घर शेख मोहल्ला लौट रहे थे। इसी दौरान मुरारपट्टी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर दिनेश ठाकुर और अंजनी सिंह सवार थे, से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी उपचार के दौरान हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने आदिल और इमरान खान को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। हालांकि परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं।
वहीं, दिनेश ठाकुर के परिजनों का कहना है कि वे सड़क किनारे बाइक पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर