Explore

Search

June 20, 2026 9:22 am

रघुनाथपुर : देवरिया को पराजित कर सिवान सेमीफाइनल में पहुंचा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में शनिवार को एसबीएस कप का 30वां राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच कैफ एकेडमी सिवान और देवरिया टीम के बीच खेला गया। मैच में सिवान की टीम ने 78 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

सिवान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में देवरिया की टीम 17.5 ओवरों में 145 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह सिवान ने 78 रन से मुकाबला जीत लिया।

सिवान टीम के खिलाड़ी अनुभव श्रीवास्तव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 114 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार समारोह में क्लब के राजकुमार शर्मा, विनय गुप्ता, और मनीष यादव ने संयुक्त रूप से अनुभव को सम्मानित किया।

शहीद भगत सिंह क्लब के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस खेल के अंपायर राजेश यादव और अर्जुन पांडेय थे। स्कोरर के रूप में अंकित कुमार यादव और अनिक चौसरिया ने अपनी भूमिका निभाई।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर