Explore

Search

March 12, 2026 2:34 am

रघुनाथपुर : दिघवलिया में 48 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के दिघवलिया पंचायत में गुरुवार को पैक्स चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। दो मतदान केंद्रों पर कुल 1382 मतदाताओं में से 661 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान प्रतिशत करीब 47.82 रहा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुआ।

सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें पुरुष और महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी साक्षी गुप्ता ने बताया कि दिघवलिया पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ है। मतगणना गुरुवार को ही की जाएगी, और परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

वहीं, दूसरी ओर करसर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर