Explore

Search

March 12, 2026 12:57 am

रघुनाथपुर : थिनर के प्रयोग से चापाकल बनाने के दौरान लगी आग, पांच लोग झुलसे

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान): थाना क्षेत्र के निखती कला गांव में सोमवार को चापाकल बनाने के दौरान थिनर के इस्तेमाल से लगी आग में पांच लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

झुलसे लोगों की पहचान:

घायलों में निखती कला निवासी रामाश्रय सिंह, उनके पुत्र अरुण कुमार सिंह, भतीजा रितिक कुमार सिंह, अमितेश कुमार सिंह और महेश सिंह शामिल हैं।

कैसे हुई घटना?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामाश्रय सिंह के घर के पास चापाकल खराब था, जिसे घर के बच्चे सुधार रहे थे। इस दौरान उन्होंने थिनर का प्रयोग किया, जिससे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास खड़े पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर