Explore

Search

March 21, 2026 8:35 pm

रघुनाथपुर : टारी बाजार से 222 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर : थाना पुलिस ने बुधवार की शाम संध्या गश्त के दौरान टारी बाजार के समीप से 222 लीटर अवैध शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्करों को भनक लग गई, और वे फरार होने में सफल रहे।

थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि होली त्योहार को देखते हुए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाई जा सके। पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर