Explore

Search

March 12, 2026 12:54 am

रघुनाथपुर : गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान) – थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में शुक्रवार को गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान शुभहाता निवासी ललन सिंह के पुत्र शुभम कुमार उर्फ बमबम सिंह के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे, तभी उन्हें गेहूं की फसल के बीच युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़ी वजह को हत्या का संभावित कारण मान रही है। अधिकारियों के अनुसार, युवक की हत्या कर शव को नेवारी गांव के दक्षिण स्थित गेहूं के खेत में फेंका गया है।

थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है और हत्यारों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर