Explore

Search

June 20, 2026 4:33 am

रघुनाथपुर और नौतन में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के रघुनाथपुर और नौतन थाना क्षेत्रों में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतकों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव निवासी तेज नारायण साह की पत्नी सुनीता देवी और गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के चितु टोला निवासी त्रिवेणी साह की पत्नी सिशैली देवी के रूप में हुई है। घायल महिला सुगांति देवी बताई जाती हैं।

पहली घटना:

पहली घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव की है। यहां एक युवक स्कॉर्पियो चलाना सीख रहा था, जिसने सुनीता देवी को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर सुनीता देवी गांव में किसी के घर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुनीता को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना:

दूसरी घटना नौतन थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के समीप हुई, जहां मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सिशैली देवी की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन सुगांति देवी का इलाज जारी है।

परिजनों का बयान:

घटना के संबंध में मृतक सिशैली देवी के पुत्र गोलू ने बताया कि वे अपनी मां और मौसी के साथ बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे। मठिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सिशैली देवी को मृत घोषित कर दिया गया।

जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली, वे अस्पताल पहुंचकर दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने गांव ले गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर