Explore

Search

March 12, 2026 4:13 am

रघुनाथपुर : अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालपार रकौली पतार के समीप रविवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान असांव थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी अजय कुमार, विशाल कुमार और धनराज के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह हादसा क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से हो रहा बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं का एक और उदाहरण है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर