Explore

Search

March 12, 2026 2:36 am

रघुनाथपुर : अजगर से खेलना पड़ा महंगा, सर्पदंश से व्यक्ति गंभीर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार गांव में अजगर सांप के काटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान गंभीरार निवासी कृपाल साह के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कृपाल साह गोंसार जला रहे थे। इस दौरान जब वह जलावन लेने गए, तो उन्होंने वहां एक अजगर सांप को बैठे देखा। सांप को हटाने की कोशिश करने पर वह नहीं भागा। इसके बाद कृपाल साह ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया और उसे लेकर पूरे गांव में घूमने लगे। कुछ समय बाद अजगर ने उन्हें डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कृपाल साह नशे की हालत में थे और सांप के साथ खेलने लगे थे। वहीं, स्वजनों का कहना है कि उन्होंने उन्हें मना किया था, लेकिन कृपाल साह ने यह कहते हुए अनसुना कर दिया कि सांप काटेगा नहीं। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को नाजुक बताया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर