Explore

Search

August 6, 2026 1:36 pm

मैरवा: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, टॉप 10 अपराधियों में था शामिल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

एसटीएफ की विशेष टीम ने रेलवे ढाला के पास से दबोचा

मैरवा (सीवान) : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने मंगलवार की रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी और टॉप 10 अपराधियों में शामिल फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र बलुआ निवासी चंदन राजभर के रूप में हुई है।

चंदन राजभर के खिलाफ मैरवा और सीवान नगर थाना में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने समेत चोरी के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि उसे मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव रेलवे ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2022 में चंदन राजभर को मैरवा थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन वह न्यायालय परिसर से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। फिलहाल, पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर