Explore

Search

March 5, 2026 9:59 pm

मैरवा: स्कार्पियो व बाइक समेत 332 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

होली से पहले शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, जांच अभियान में बड़ी बरामदगी

मैरवा (सीवान) : पुलिस ने विशेष जांच अभियान के तहत रविवार को दो अलग-अलग जगहों से 332 लीटर शराब जब्त की। इस दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्कार्पियो से जुड़ा कोई भी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि करछुई बाजार के पास एक क्षतिग्रस्त स्कार्पियो से 1605 बोतल (321 लीटर) शराब बरामद की गई। आशंका है कि तस्कर पुलिस की दबिश के चलते वाहन छोड़कर फरार हो गए। दूसरी ओर, धरनीछापर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 11 लीटर देसी शराब जब्त की गई। इस दौरान गुठनी थाना क्षेत्र के सेलौर निवासी रामबाबू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि होली से पहले अवैध शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान तेज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर