Explore

Search

March 6, 2026 3:18 am

मैरवा : दहेज हत्या में फरार देवर-देवरानी के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पाया

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव में एक विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे देवर-देवरानी के घर पर रविवार को पुलिस ने कोर्ट नोटिस चस्पा किया। पुलिस बैंड बाजे के साथ वहां पहुंची और सार्वजनिक रूप से नोटिस का ऐलान किया। इसके बाद मकान पर दो नोटिस लगाए गए, जिसमें दहेज हत्या, हत्या की साजिश रचने और आर्म्स एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं का उल्लेख था।

ये नोटिस बभनौली साहेबजी के मठिया टोला के सलामुद्दीन अंसारी और उसकी पत्नी रौशन तारा के खिलाफ एसीजेएम-पांच कोर्ट से निर्गत किए गए थे।

मामले की जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के इंगूरी लाला के टोला निवासी आसमा खातून ने अपनी पुत्री बेबी खातून की शादी 2018 में मैरवा के छोटकी बभनौली के कलामुद्दीन अंसारी से की थी। जून 2022 में विवाहिता बेबी खातून की हत्या के बाद मैरवा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना और साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था।

इस मामले में मृतका के देवर सलामुद्दीन अंसारी और देवरानी रौशन तारा समेत नौ अन्य लोग आरोपित हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर