Explore

Search

June 20, 2026 2:41 pm

मैरवा : विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, विधायक ने की जांच

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान): प्रखंड के बड़गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक के प्रभार और लंबे समय से जारी अव्यवस्था को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। विद्यालय में फैली अनियमितताओं और खींचातानी से नाराज ग्रामीणों ने अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों से बातचीत की। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए विधायक ने रोकड़ अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बात कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

विधायक ने आश्वासन दिया कि 27 दिसंबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में विद्यालय में सभी संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जांच के दौरान विधायक ने प्रथम दृष्टया वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा किया और विद्यालय की विस्तृत जांच की आवश्यकता बताई। हंगामे के बावजूद कक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रहा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर