Explore

Search

March 5, 2026 10:00 pm

मैरवा: राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने पर खुशी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खिलाड़ियों को मिला सम्मान, खुशी की लहर

मैरवा (सीवान): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने पर खेल जगत में हर्ष का माहौल हैरानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह प्रशिक्षक संजय पाठक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।

सम्मानित की गई खिलाड़ियों के विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकों और स्वजनों ने भी खुशी जताते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि मैरवा के अनुग्रह नगर स्थित राजेंद्र कुष्ठ सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों को मिला गौरव

संजय पाठक ने बताया कि सम्मानित सभी खिलाड़ी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में आवासीय प्रशिक्षु हैं और उन्होंने अपने कठिन परिश्रम व समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। इस सम्मान से अकादमी की अन्य प्रशिक्षु खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है और उन्होंने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर