Explore

Search

July 3, 2026 4:40 am

मैरवा : रामजानकी पथ से जुड़े किसानों को कानून सम्मत मुआवजा के लिए होगा आंदोलन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान): जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा है कि रामजानकी पथ से जुड़े किसानों को कानून सम्मत मुआवजा के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए 25 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया है। विधायक ने बताया कि रामजानकी पथ, जो अयोध्या से सीतामढ़ी तक बन रहा है, उसके महरौना-गुठनी से मशरख तक दो खंडों में निर्माण होना है। इस मार्ग पर किसानों को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार निर्धारित बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने के बजाय सरकार केवल तीन लाख रुपये प्रति कट्ठा मुआवजा दे रही है, जो उनके अनुसार सरासर अन्याय है।

उन्होंने कहा कि किसानों को कानून के अनुसार मुआवजा दिलाने के लिए अब संघर्ष तेज किया जाएगा। इस संघर्ष समिति के संयोजक जयनाथ यादव, उपेंद्र साह, और मेराजुल हक बनाए गए हैं, जबकि विधायक अमरजीत कुशवाहा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर